नई दिल्ली। जब जान पर आती है तो इंसान कुछ भी कर जाता है। आपने ये लाइनें कभी न कभी तो सुनी ही होगी, लेकिन क्या एक जानवर या पक्षी भी ऐसा कर सकते हैं? सोचा तो नहीं होगा आपने पर हकीकत में ऐसा हो गया है।
हरभजन सिंह के घर बिजली का बिल इतना आया, पूछा- पूरे मोहल्ले का है क्या?
एक मुर्गे ने खुद की जान बचाने के लिए कुत्ते के सामने ऐसी एक्टिंग की जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।कुत्ते को देखकर मरने की शानदार एक्टिंग करने वाले मुर्गे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नंदा ने कैप्शन में लिखा कि ‘कुछ जानवर भी एक्टर ही पैदा होते हैं।’
सुशांत द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ता और एक मुर्गा नजर आ रहे हैं। कुत्ता, मुर्गे के बिल्कुल पास में खड़ा है। मुर्गे को सूंघने के बाद जैसे ही कुत्ता इधर-उधर देखता है और उसके बाद क्या होता है आप खुद ही देखिए Video में…
Some animals are born actors🙏 pic.twitter.com/7b7c559mQ6
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) July 25, 2020
देखा आपने जैसे ही कुत्ते की आंख की मटक होती है, मुर्गा वहां से फुर्र हो जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
