Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौसम का कहर: शीतलहर के साथ बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में बढ़ेगी और सिहरन

Cold Wave

Cold Wave

यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीतलहर (Cold Wave) और घना कोहरा (Fog) के प्रहार तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी है, जबकि यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार में कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस बीच, देश के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 13 जनवरी के लिए शीतलहर (Cold Wave) के साथ घना से बहुत घना कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद 17 जनवरी तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। यूपी में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण न्यूनतम तापमान कम रहा।

पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों शीतलहर (Cold Wave) के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। ठंड का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र तक देखने को मिल सकता है। राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, मेरठ और मुरादाबाद जैसे इलाकों में भी घने कोहरे की आशंका है। दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में मुंबई के दक्षिण में रायगढ़, रत्नागिरी और मराठवाड़ा में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Exit mobile version