Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

winter

winter

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड का असर यूपी के कई शहरों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 और 2 दिसंबर से शीतलहर चलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन आगरा, अलीगढ़, कानपुर मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और बुलंदशहर समेत उत्तरी पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ-साथ 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 2 और 3 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक जा सकता है। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है।

पहले कानून व्यवस्था बंधक थी अब नजीर है : सीएम योगी

कानपुर में भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतमा तापमान 13 डिग्री, तथा सहारनपुर में अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहेगी। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

Exit mobile version