Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शुरू हुआ गीता का सामूहिक पाठ, ये जिला रचेगा नया कीर्तिमान

Gita Path

Gita Path

कानपुर। कानपुर में नया कीर्तिमान बनने जा रहा है । एक लाख से अधिक लोग एक साथ सामूहिक गीता का पाठ (Gita Path) शुरू कर चुकें है। इस आयोजन में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति हैं।

कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित सामूहिक गीता पाठ (Gita Path) आज गीता जयंती के अवसर पर महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज भी शामिल हुए हैं। इससे पूर्व ग्रीन पार्क में आयोजन समिति ने हवन पूजन किया था।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। गीता जयंती के अवसर पर शुरू हो चुके सामूहिक गीता पाठ में शामिल हुए लोगों की सुरक्षा के लिए हर पल ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। तीन सौ स्कूलों से पहुंचे 1100 छात्र गीता पाठ कर रहें है। सामूहिक गीता पाठ का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके अलावा 1 लाख लोग अलग पाठ कर रहे हैं। जो गीता के 18 अध्याय के 18 श्लोक पढ़ रहे हैं।

गीता (Gita) के 18 अध्याय के 18 श्लोक पढ़ रहें 1 लाख लोग

सामूहिक गीता पाठ में लगभग 300 स्कूल, कॉलेजों और संस्थानों के ग्यारह सौ छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए हैं। इस्कॉन मंदिर के 300 से अधिक भक्त भी इसमें पहुंचे हैं। शहर और देशभर से कुल 1 लाख लोग 18 अध्याय के एक-एक श्लोक का पाठ कर रहे हैं।

महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर मार्ग दर्शन किया था। श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान का मर्म समझने के लिए गीता पाठ चल रहा है।

Exit mobile version