Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में 2 मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, दो लोको पायलट घायल

Horrible collision between 2 freight trains

Horrible collision between 2 freight trains

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद के माधोपुर के पास सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे की दो मालगाड़ियां (Freight Trains) आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर घायल हो गए।

घायलों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से राजिंदर अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरो में दोनों ट्रेनों (Freight Trains) को बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। ट्रेनों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी।

हालांकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version