Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप में मुख्यमंत्री पद का चेहरा : केजरीवाल

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। यह घोषणा मंगलवार को आईटीडीए देहरादून में आप के संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने यह फैसला सुनाया है। आप ने जनता से सवाल पूछा था कि वो किसे मुख्यमंत्री चाहती है। आप के सर्वे में कर्नल अजय कोठियाल का नाम ज्यादातर लोगों ने लिया। केजरीवाल ने कहा कि कोठियाल ने जान की परवाह किए बिना देश सेवा की है। वह अब उसी तरह राज्य की भी सेवा करने को तैयार हैं।

केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा। कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि वह उनकी आशाओं पर खरा उतरेंगे।

CM पुष्कर धामी से केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाएगा।भाजपा भी लगातार उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कहती है। अब केजरीवाल ने भी उसी ट्रैक पर चलते हुए हिंदू वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

संवाद कार्यक्रम के बाद घंटाघर से दिलाराम बाजार तक उनकी रैली होनी है। केजरीवाल के स्वागत में पूरा शहर पोस्टर और बैनर से पटा हुआ हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Exit mobile version