Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आइये जानिए शकरकंद या आलू, कौन है ज्यादा फायदेमंद?

super foods

super foods

लाइफस्टाइल डेस्क। आलू को तो वैसे सब्जियों का राजा कहा जाता है। भारत में शायद ही ऐसी कोई सब्जी हो, जिसमें आलू न डाला जाता हो। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है। शकरकंद का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यह भी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। आलू में तो पोटैशियम होता है और वो फाइबर से भी भरपूर होते हैं, लेकिन इससे जो चिप्स, फ्राईस आदि बनाए जाते हैं, वो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। वहीं अगर बात करें शकरकंद की तो उसमें बीटा कैरोटीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा आलू से ज्यादा होती है, इसी वजह से उनका रंग लाल होता है। दरअसल, बीटा कैरोटीन को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

आलू और शकरकंद में पोषक तत्वों के आधार पर अंतर

आलू और शकरकंद में पोषक तत्वों के आधार पर अंतर देखकर आपको इतना तो पता चल गया होगा कि शकरकंद में भले ही फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा हो, लेकिन आलू में अन्य पोषक तत्वों की मात्राएं ज्यादा हैं। इससे यह मान सकते हैं कि आलू शकरकंद से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि इस बारे में आपको किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

वैसे तो डायबिटीज के मरीजों के लिए आलू और शकरकंद दोनों का ही ज्यादा मात्रा में सेवन हानिकारक है, लेकिन बिल्कुल ही कम मात्रा में सेवन करें तो इससे उतना नुकसान नहीं होगा। हालांकि सबसे बेहतर होगा कि आप इन चीजों का सेवन करने को लेकर खान-पान से संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version