Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कॉमेडियन फारूकी व 4 अन्य गिरफ्तार, हिंदू देवताओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

munnvar

munnvar

नई दिल्ली। शुक्रवार की रात कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और चार अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। मुनव्वर फारुकी गुजरात के कॉमेडियन है। पुलिस ने कहा है कि इंदौर में शुक्रवार को कैफे 56 दुकान एरिया में एक कॉमेडी शो रखा गया था। उन्हें एक शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं और गृहमंत्री अमित शाह का अपमान करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थीl यह केस एकलव्य सिंह गौर नामक व्यक्ति की शिकायत के बाद दर्ज किया गया हैl

पार्क, माल और चिड़ियाघर में घूम रहे बच्चे और स्कूल पड़े हैं सूने : अनिल अग्रवाल

एकलव्य सिंह ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ शो देखने गए थेl वहां पर कॉमेडियन ने अभद्र टिप्पणी कीl इसके चलते वहां पर विवाद भी हुआl इसके बाद पांचो को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी तुकोगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज कमलेश शर्मा ने दी है। इसके बाद एकलव्य सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। चार अन्य आरोपियों के नाम एडविन एंथोनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव हैl सभी को आईपीसी की धारा 295 ए और 269 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली में फिट इंडिया साइक्लोथॉन का किया आयोजन

कमलेश शर्मा का कहना है, ‘मुनव्वर फारूकी के खिलाफ केस दायर किया गया है। एकलव्य सिंह गौर ने कॉमेडी शो का विवादित वीडियो फुटेज भी दिया हैl अब पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ शिकायत में कहा गया है कि हिंदू देवी-देवताओं और भारत के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

Exit mobile version