• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुनव्वर फारूकी को मिली धमकी, पुलिस को मिला बड़ा इनपुट

Writer D by Writer D
17/09/2024
in मनोरंजन
0
Munawar Faruqui

Munawar Faruqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुनव्वर की जान को खतरा है। शनिवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को एक इनपुट मिला था। इसमें कहा गया था कि दिल्ली में प्रोग्राम करने आए मुनव्वर फारूकी को कुछ लोग निशाना बना सकते हैं।

मुनव्वर (Munawar Farooqui) को मिली धमकी

मुनव्वर, यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ दिल्ली के होटल सूर्या में रुके हुए थे। सूत्रों के मुताबिक शूटरों ने होटल सूर्या की भी रेकी की थी। शनिवार को मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे। मुनव्वर फारूकी के खतरे का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आईजीआई स्टेडियम पहुंची थी और मैच कुछ देर के लिए रुकवाया गया था।

दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी का पूरा बंदोबस्त देखा और उसके बाद मैच शुरू हुआ। मैच के बाद फारूकी को मुंबई वापस भेज दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक धमकी को देखते हुए मुनव्वर फारूकी का सिक्योरिटी रिव्यू किया गया है। फारूकी दिल्ली में कभी रहेंगे तो उन्हें सुरक्षा भी दी जाएगी।

असल में कुछ दिन पहले ही ईसीएल यानी एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई है। इसमें मुनव्वर फारूकी के साथ यूट्यूब एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सोनू शर्मा, हर्ष बेनिवाल और अनुराग द्विवेदी खेल रहे हैं। इसी लीग के मैच को देखने के लिए सभी सोशल मीडिया सितारों के साथ मुनव्वर दिल्ली आए थे। ये क्रिकेट लीग 13 से 22 सितंबर तक चलने वाली है।

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मुनव्वर फारूकी को पिछली बार उर्फी जावेद के रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ में देखा गया था। उनके साथ एक्टर करण कुंद्रा भी शो का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने उर्फी जावेद रोस्ट शो भी होस्ट किया था। इसमें कॉमेडियन श्रीजा चतुर्वेदी, रौनक रजानी, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू और महीप सिंह को उर्फी जावेद का मजाक उड़ाते देखा गया था।

अपने जोक्स को लेकर मुनव्वर फारूकी काफी मुश्किलों का सामना अतीत में कर चुके हैं। उन्हें इसकी वजह से जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। मुनव्वर की जान को किससे खतरा था और किसने उनके नाम की धमकी दी थी, इसका खुलासा भी नहीं हुआ है।

Tags: Munawar Farooqui
Previous Post

इस दिन से होगा Flipkart सेल का आगाज, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बम्पर डिस्काउंट

Next Post

न्यूयॉर्क के स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, भारत ने कहा- ऐसी घटनाएं मंजूर नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Swaminarayan Temple

न्यूयॉर्क के स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, भारत ने कहा- ऐसी घटनाएं मंजूर नहीं

यह भी पढ़ें

अनलॉक 4

कोरोना से जंग जीतने वाले गृह मंत्री अमित शाह एम्स में हुये भर्ती, सांस लेने में तकलीफ 

18/08/2020
Earthquake

सुबह-सुबह भूकंप से हिली ओडिशा और असम की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8

08/08/2020
Amit Shah

आतंक का गढ़ आजमगढ़, आज बन रहा शिक्षा व संगीत का केंद्र:अमित शाह

07/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version