Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

नई दिल्ली| बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं जिन्होंने कुछ महीनों के भीतर सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। इस लिस्ट में एक नाम और शामिल हो चुका है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया है। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। वह यह कि सुनील ने यह ब्रेक केवल 10-12 घंटे के लिए लिया है। सुनील ग्रोवर पोस्ट शेयर करते हुए लिखते हैं कि दोस्तों, मुझे ब्रेक की जरूरत है। बहुत कुछ हो गया है। सोशल मीडिया से मैं ब्रेक ले रहा हूं। चलो मिलता हूं 10-12 घंटे के बाद।

श्वेता ने बताया- इस वजह से फैमिली नहीं कर रही सीबीआई जांच की मांग

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी दिलचस्प है। सुनील के जोक्स काफी अच्छे होते हैं। सोशल मीडिया पर वह कोई न कोई वीडियो या पोस्ट शेयर कर दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। पूरे लॉकडाउन में सुनील एक ऐसे कॉमेडियन थे, जिन्होंने लोगों का मनोरंजन सोशल मीडिया के जरिए किया। पॉजिटिविटी से भरा ह्यूमर उनका शानदार नजर आया।

सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत कई सालों पहले की। उन्होंने टीवी शोज़ किए, जिसमें क्या आप पांचवी फेल चंपू हैं भी शामिल है। टीवी पर सुनील ग्रोवर का किरदार ‘रिंकू भाभी’ को खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी भी सुनील ग्रोवर के बेस्ट कैरेक्टर्स हैं।

Exit mobile version