Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें कब है बसंत पंचमी, यहां देखें माघ महीने के व्रत त्योहार की पूरी सूची

Basant Panchami

Basant Panchami

सनातन धर्म में माघ माह (Magh Month) का विशेष पौराणिक महत्व है। माघ माह को हिंदू कैलेंडर का 11वां माह माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह 26 जनवरी को शुरू हो रहा है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 जनवरी को रात 11ः23 बजे शुरू हो रही है। पूरे माघ माह (Magh Month) में इस दौरान कई महत्वपूर्ण त्योहार व व्रत रखे जाएंगे।

माघ माह (Magh Month) में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

26 जनवरी- शुक्रवारः माघ मास की शुरुआत, गणतंत्र दिवस
29 जनवरी- सोमवारः सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी व्रत
6 फरवरी- मंगलवार: षटतिला एकादशी
7 फरवरी- बुधवार: बुध प्रदोष व्रत
8 फरवरी- गुरुवार: माघ मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी- शुक्रवारः मौनी अमावस्या
10 फरवरी- शनिवार: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, माघ शुक्ल पक्ष की शुरुआत
13 फरवरी- मंगलवार: माघ विनायक चतुर्थी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी- बुधवार: बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
16 फरवरी- शुक्रवार: भीष्माष्टमी, रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती
17 फरवरी- शनिवार: माघ मासिक दुर्गाष्टमी
20 फरवरी- मंगलवार: जया एकादशी
21 फरवरी- बुधवार: बुध प्रदोष व्रत
24 फरवरी- शनिवार माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा स्नान-दान

माघ माह (Magh Month) में इन ग्रहों का होगा गोचर

1 फरवरी को बुध का मकर राशि में गोचर
5 फरवरी को मंगल का मकर राशि में गोचर
12 फरवरी को शुक्र का मकर राशि में गोचर
13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर

Exit mobile version