• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में जला दिए गए 5 लाख रुपए के कंडोम, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यूं तो बहुत कदम उठाए जाते हैं। हाल ही इटावा में अफसरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया। दरअसल परिवार नियोजन के उद्देश्य से सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों को कंडोम दिए गए थे। लेकिन अफसरों नजरअंदाजी के कारण यह कंडोम लोगों तक पहुंच ही नहीं सके और एक्सपायरी डेट निकल गई। ऐसे में आनन फानन में अफसरों ने मामले को दबाने की कोशिश की और कंडोम के डिब्बों को जला दिया लेकिन अफसरों की यह पोल खुल गई। अब अफसर मामले की सफाई देने में जुटे हैं। आइए जानें पूरा मामला क्या है…

दरअसल इटावा मुख्यालय के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में महिला अस्पताल के अधीन एमसीएच विंग में परिवार नियोजन के लिए पांच लाख मूल्य के कंडोम आए थे। लेकिन मेडिकल अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और कंडोम की एक्सपायरी डेट निकल गई। कंडोम को समय पर वितरित नहीं किया गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया। इस पर मेडिकल अफसरों ने मामले को दबाने के लिए कंडोम को परिसर में रखकर जलवा दिया। अधिकारियों की मिलीभगत से कंडोम को पैकेट से निकालकर उन्हें जलाया गया ताकि मामला दब सके। लेकिन मामले की खबर मीडिया को लग गई। अफसरों की लापरवाही सभी के सामने आ गई। मामला खुलने के बाद अब मेडिकल अफसर अपने बचाव में तरह-तरह की सफाई दे रहे हैं। लेकिन वे लापरवाही का संतोषप्रद जवाब देने में नाकामयाब रहे।

मामले के सामने आने के बाद से महकमा सवालों के घेरे में घिर गया है। सभी के जेहन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर विभाग ने कंडोम का वितरण क्यों नहीं किया? क्यों इतने लम्बे समय तक कंडोम कमरों में पड़े रहने दिया? परिसर में पड़े अधजले कंडोम और डिब्बे व्यवस्था की परतें खोल रहे हैं। किसी तरह सरकारी सुविधाओं को बर्बाद किया जा रहा है। साथ ही आमजन के नाम से आ रही सुविधाओं को लोगों तक पहुंचने ही नहीं दिया जा रहा है।

UPTET पेपर लीक के बाद शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, अनिल भूषण होंगे परीक्षा नियामक प्राधिकारी

मामले के सामने आने के बाद यह मेडिकल अफसरों से यह पूछा जा रहा है कि उन्होंने परिवार खुशहाल दिवस पर कंडोम का वितरण क्यों नहीं किया। हर महीने की 21 तारीख को इस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर गर्भ निरोधक सामग्रियों का वितरण महिला और पुरुषों को किया जाता है। लेकिन अफसरों को इसका खयाल नहीं रहा और महिला अस्पताल से करीब 100 कदम की दूरी पर स्थित 100 शैय्या महिला अस्पताल के कमरों में भरे कंडोम बर्बाद हो गए।

इस मामले में महिला अस्पताल की सीएमएस डा. कजली गुप्ता का कहना है कि उन्हें 100 शैय्या अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करनी है। उसके लिए साफ-सफाई कराने के दौरान अस्पताल के कमरों से गर्भ निरोधक सामग्री से भरे डिब्बे मिले, जो एक्सपाइरी डेट के थे। बताया गया कि वे करीब दो साल पुराने हैं। उन्हें डिब्बों से अलग कर बायो मेडिकल वेस्ट में भिजवाकर खाली डिब्बों को आग में जलवा दिया। गुप्ता के अनुसार कोरोना काल के कारण कंडोम का वितरण नहीं हो सका।

Tags: CondomsEtawah newsup news
Previous Post

UPTET पेपर लीक के बाद शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, अनिल भूषण होंगे परीक्षा नियामक प्राधिकारी

Next Post

मालखाने से गायब हुई शराब मामले में दो दीवान सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

मालखाने से गायब हुई शराब मामले में दो दीवान सस्पेंड

यह भी पढ़ें

बिमारियों से दूर रखता पालक, जानें इसके पोषक तत्व

10/12/2021
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने काव्य संग्रह का किया विमोचन

27/07/2022
fire incident shimla

शिमला के गुजांदली में भयंकर आग, 20 कमरों का चार मंजिला मकान जला

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version