• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं इमरान खान को जान से मारना चाहता था, गिरफ्तार हुए हमलावर का कबूलनामा

Writer D by Writer D
03/11/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर विरोध मार्च के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें पैर में 3-4 गोलियां लगी है। उनपर दो हमलावरों ने अलग-अलग हथियार से हमला किया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला करने वाले संदिग्ध का कबूलनामा आ गया है। उसको हमले के दौरान ही पकड़ लिया गया था। उसने इमरान खान पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

इमरान खान (Imran Khan) के हमलावर ने पुलिस को बताया कि उसने हमला इसलिए किया क्योंकि इमरान खान लोगों को “गुमराह” कर रहे थे। उसने कहा, “मैंने ये हमला इसलिए किया क्योंकि इमरान लोगों को गुमराह कर रहा था और ये चीज मुझसे नहीं देखी गई। इसलिए मैंने उसको मारने की कोशिश की, उसपर गोली चलाई, कि मार दूंगा – सिर्फ और सिर्फ इमरान खान को मारना चाहता था और किसी को भी नहीं।”

उसने आगे कहा, “मैंने इमरान को मारने के बारे में इसलिए सोचा क्योंकि उधर अजान हो रही थी और वो दूसरी तरफ डीजे लगाकर शोर कर रहा था।” हमलावर ने कहा कि उसने इमरान खान को मारने का अचानक प्लान बनाया। उसने बताया कि “जिस दिन वो लाहौर से चला, उसी दिन मैंने सोच लिया था कि उसको छोड़ना नहीं है।” हमलावर ने बताया कि उसके पीछे किसी का भी हाथ नहीं है। उसने बताया, “मैं बाइक से आया था और मामू की दुकान पर खड़ी कर दी थी।”

लांग मार्च के दौरान इमरान खान पर फायरिंग, पैर में लगी गोलियां

हमले में शामिल इस शख्स का नाम फैसल भट्ट बताया जा रहा है। इसे हमले के दौरान रैली में मौजूद एक शख्स ने पकड़ लिया था। फिर संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

हमला करने वाले एक शख्स को वहां मौजूद इमरान समर्थक ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ भी लिया था। इसका भी वीडियो सामने आया है। हमलावर को पकड़ने वाले शख्स ने बताया था कि उसने हमलावर को हथियार लोड करते हुए देखा था। तब ही उसने हमलावर के हाथ पकड़ लिए थे। जिसके बाद वह हाथ छुड़ाकर वहां से भागने लगता है। इससे हमलावर का निशाना चूक जाता है।

हमले के बाद इमरान खान (Imran Khan) का बयान भी आया है। इमरान ने कहा है कि उन्हें दूसरी जिंदगी मिली है, वे इंशाल्लाह फिर वापसी करेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

इमरान खान फिलहाल शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 28 अक्टूबर को लाहौर से उन्होंने आजादी मार्च शुरू किया था। इसमें जगह-जगह इमरान बड़ी रैली कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags: # world newsimran khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

SSC CHSL एग्जाम हुआ स्थगित, यहां देखें नई डेट

Next Post

सीएम योगी ने MSME उद्यमियों का किया आह्वान, UP GIS के लिए अभी से शुरू करें तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने MSME उद्यमियों का किया आह्वान, UP GIS के लिए अभी से शुरू करें तैयारी

यह भी पढ़ें

bjp mla prakash dwivedi

BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी कोरोना पॉजिटिव, CM योगी से की थी चुनाव टालने की मांग

22/04/2021
To improve the experience of users, Apple introduced iOS 15

यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Apple ने पेश किया iOS 15

08/06/2021

समर प्रोडक्शंस ने अपना मैडन प्रोजेक्ट ‘ना होना तुमसे दूर’ मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में किया लांच

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version