Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस और भाजपा मिलकर देश के किसानों को छल रहीं हैं: आप

AAP Party

AAP Party

गोण्डा। आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष इमरान लतीफ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर देश के किसानों को छल रहीं हैं।

लतीफ ने बताया कि जब कृषि का काला कानून बनाया जा रहा था। तब उस कमेटी में पंजाब की कांग्रेस सरकार मे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल थे। कैप्टन अपने दोहरे चरित्र के कारण अंदर ही अंदर किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील कर रहें हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान ने फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून लॉन्च किया

उन्होनें कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि अपने समाप्त हो रहें अस्तित्व को बचाने के चक्कर मे कांग्रेसी नेता भाजपा की गोद मे खेलकर जनता को मूर्ख बना रहें हैं। भाजपा और कांग्रेस मिलकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये स्वांग रच रहें हैं।

आप नेता ने भाजपा की योगी सरकार पर धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। लतीफ ने कहा कि दिल्ली मॉडल पर यूपी की जनता आप को पसंद कर रही हैं जिससे घबरा कर प्रदेश सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे कायम कराकर उन्हें परेशान करना चाहती हैं। उन्होनें प्रदेश सरकार पर कोरोना के बचाव व इलाज के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

Exit mobile version