Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस की पंजाब सरकार को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ हुआ, पंजाब सरकार के सरंक्षण में हुआ है। यह पंजाब की अराजकता और दुर्व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है।

कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सदैव से इस देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं की अवमानना करती रही है। इसका उदाहरण एक बार फिर से देश ने देखा है

CM धामी ने HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का किया लोकार्पण

हमारे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है, यह अक्षम्य है, यह पंजाब सरकार और कांग्रेस की दुरभिसंधि को दिखाता है। यह देश इस प्रकार की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगा। कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। देश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ किये गए खिलवाड़ के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version