Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस व सपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

वाराणसी में स्मृति ईरानी का घेराव Smriti Irani's siege in Varanasi

वाराणसी में स्मृति ईरानी का घेराव

वाराणसी। हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का घेराव किया है। नारेबाजी के साथ कांग्रेसियों ने ईरानी का काफिला रोका। साथ स्मृति ईरानी गो बैक और स्मृति ईरानी इस्तीफा दो के नारे लगाए। इसके बाद बाद में कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को ​गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तराखंड के बीजेपी विधायक पर बलात्कार का आरोप: सर्वाइवर ने PM को लिखी CBI जांच की मांग

सर्किट हाउस पर सपा महिला कार्यकर्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर स्मृति ईरानी का विरोध-प्रदर्शन किया है। इसके बाद उन्हें मनाने के लिए भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव बाहर आए। काफी देर तक विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की।

नवजात को छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया

लेकिन महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। इसी बीच स्मृति ईरानी सर्किट हाउस से बाहर कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए आईं और कार्यकर्ताओं को अंदर लेकर चली गईं। सर्किट हाउस में वह महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही हैं। सपा महिलाएं यहां हाथरस मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री सुबह करीब साढ़े 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर पिडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह और भाजपा नेताओं ने पुष्प देकर स्वागत किया। सड़क मार्ग से उसी दौरान वह वाराणसी के लिए रवाना हो गईं।

स्मृति ईरानी किसानों से करेंगी संवाद

स्मृति ईरानी भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शहंशाहपुर में किसानों के साथ संवाद करेंगी। सब्जी अनुसंधान संस्थान के सभागार में किसान बिल व केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर वे किसानों के समक्ष अपनी बात रखेंगी।

Exit mobile version