Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखीमपुर प्रकरण पर कांग्रेस आक्रोशित, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं संग दी गिरफ्तारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी प्रकरण को लेकर राज्यभर में सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

सोमवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यकर्ताओं संग देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पर पहले ही मौजूद पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे। पुलिस हरीश रावत समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों के ऊपर जीप चढ़ाकर कुचलने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके ऊपर जुर्म नहीं होने देगी।

टाइमर सेट करने से गायब होंगे Whatsapp मैसेज, आ गए दो नए फीचर्स

हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंहनगर, काशीपुर, टिहरी के अलावा राज्यभर में किसान संगठनों के साथ कांग्रेस, आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसान धरना दे रहे हैं। किसानों ने केंद्र सरकार और मंत्रियों का पुतला दहन भी किया। जबकि कांग्रेस की महिला विंग 5 अक्टूबर को किसान मामले को लेकर कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन कूच करेगी।

Exit mobile version