Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ गद्दारी की – शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है।

श्री चौहान ने दतिया जिले के भांडेर में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। श्री चौहान ने इस आयोजन में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने श्री सिंधिया को आगे किया और कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ बन गए। जबकि जनता ने वोट श्री सिंधिया के चेहरे को ही देखकर दिए थे। यह कांग्रेस के धोखे का एक उदाहरण है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कोरोना वैक्सीन का कब तक करना पड़ेगा इंतजार?

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह राज्य में कांग्रेस की 15 माह की सरकार के दौरान जनता से किए गए वादे भी पूरे नहीं किए गए। इसी वजह से श्री सिंधिया और उनके समर्थक कांग्रेस को छोड़ने जैसा बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुए।

श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद गरीबों और अन्य वर्गों के लिए पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा बंद की गयीं कल्याणकारी योजनाओं को फिर से प्रारंभ किया।

भ्रष्टाचार सूचकांक में 80वें स्थान पर है भारत, सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

इस अवसर पर श्री सिंधिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हमारे योद्धाओं को गद्दार कहते हैं, वो सुन लें। गद्दार वो हैं, जिन्होंने किसानों को धोखा दिया। गद्दार वो हैं, जिन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया, नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने राज्य की पूरी जनता के साथ गद्दारी की है और अब सत्ता जाने से आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

Exit mobile version