आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी, प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी नेता विनोद बंसल ने बुधवार को कमला नगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।
अपने समर्थकों के साथ उन्होंने शालीमार जैन मंदिर, सुभाष नगर चौराहा, कर्म योगी फव्वारा और निषाद चौक में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। शाम को उन्होंने देव नगर, खंदारी क्षेत्र में भी वोट मांगे।
कार्यकतार्ओं का उत्साह देखकर विनोद बंसल का जोश दोगुना हो गया। प्रदेश सचिव गीता गुप्ता, राघवेंद्र उपाध्याय, एसके समाधिया, अमित लवानिया,गौरव कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।