• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Congress candidate Rizaul Haq died

Congress candidate Rizaul Haq died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना का कहर जारी है। इसकी चपेट में आकर एक प्रत्याशी ने अपनी जान गंवा दी है। मुर्शिदाबाद की समसेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का गुरुवार को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही रिजाउल हक का कोलकाता के प्राइवेट अस्पातल में इलाज चल रहा था।

बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव रोहन मित्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक के निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रिजाउल हक का निधन कल रात कोरोना की वजह से हो गया! हम जिस वास्तविकता का सामना कर रहे हैं, उसको समझिए। इस साल जिंदा बचिए।’

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले अराजक तत्वों पर होगी एनएसए की कार्रवाई : SSP

कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की मौत ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में चार चरण के चुनाव होने बाकी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार को पश्चिम बंगाल में 5892 नए मामले आए और 24 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में 2297 मरीज ठीक हुए है।

चुनावों के दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। आयोग ने शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। आयोग इस बैठक में सभी दलों से कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर चर्चा करेगा. इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अख्तियार किया है।

दर्दनाक! खेल-खेल में कार में बंद हुई तीन मासूम बच्चियां, दम घुटने से मौत

कलकत्ता हाई कोर्ट ने जिलाधिकारियों से राजनीतिक कार्यक्रम में कोरोना की स्थिति पर नजर रखने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि बंगाल में चुनावी कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारियों की ही है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए धारा 144 भी लागू कर दें।

Tags: Bengal NewsCorona in BengalRezaul Haq died
Previous Post

आखिर क्यों रातों-रात गायब हो गई बॉलीवुड की ये हसीन एक्ट्रेस

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म पर भड़के फैंस, बोले- हिम्मत कैसे हुई..

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry
Main Slider

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

05/03/2026
Three Congress MLAs join BJP in Assam
असम

असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

05/03/2026
Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha
Main Slider

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नितिन नवीन ने भी दाखिल किया पर्चा

05/03/2026
pm modi
Main Slider

भारत बातचीत और कूटनीति में विश्वास करता… युद्ध के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

05/03/2026
Next Post
Demand to ban the film being made on the late actor Sushant

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म पर भड़के फैंस, बोले- हिम्मत कैसे हुई..

यह भी पढ़ें

ek villain returns

‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग सेट से फोटो वायरल, बाथरोब में दिखी दिशा पाटनी

12/03/2021
ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध Ban on online games

ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी जेल

03/09/2020
हाफ साड़ी

Fashion : पिया के मन को लुभाएगी इस तरह पहनी गई हाफ साड़ी

29/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version