• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज जिला बदर, समर्थकों में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व कांग्रेस के शहर सीट के प्रत्याशी मो.सलमान इम्तियाज एडीएम सिटी के न्यायालय से जिला बदर किए गए हैं। यह खबर शुक्रवार देर शाम उस समय आई, जब सिपाही उनके घर न्यायालय का जिला बदर नोटिस चस्पा करने पहुंचा। खबर मिलते ही खुद सलमान के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे घर से गायब हो गए। इधर, यह खबर जब फैली तो कांग्रेस ने इसे प्रशासन की सोची समझी साजिश करार देकर न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। अब सलमान के चुनाव प्रचार का भविष्य जो भी हो, फिलहाल सियासत गरमा गई है।

एएमयू में सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव के दौरान सिविल लाइंस व कोतवाली में नौ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए। इस बात का उल्लेख बृहस्पतिवार को खुद अपने नामांकन पत्र में सलमान की ओर से किया गया है। सिविल लाइंस से संबंधित मुकदमे में मार्च वर्ष 2020 में पुलिस की ओर से गुंडा एक्ट संबंधी रिपोर्ट एडीएम सिटी के न्यायालय को भेजी गई थी। इन्हीं तमाम रिपोर्टों के आधार पर अब चुनावी सीजन में जनवरी माह के प्रारंभ में एडीएम सिटी के न्यायालय से 80 से अधिक जिला बदर घोषित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इसी क्रम में सलमान इम्तियाज को 13 जनवरी को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित कर नोटिस जारी किया गया।

हालांकि, नियमानुसार यह नोटिस 24 घंटे के अंतराल में संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचना चाहिए था। मगर किन्हीं कारणों से नोटिस अब शुक्रवार शाम सिविल लाइंस पुलिस के पैरोकार की ओर से सलमान के घर पहुंचाया गया। शाम को नोटिस पहुंचते ही खुद सलमान, परिवार व समर्थकों में खलबली मच गई। नोटिस पहुंचने के बाद सलमान मोबाइल बंद कर घर से गायब हो गए हैं। परिवार परेशान हाल में कुछ बोलने या कहने की स्थिति में नहीं है। बस परिवार के सदस्य इतना ही कह रहे हैं कि ये सब जानबूझकर किया गया है।

– पुलिस की गुंडा एक्ट रिपोर्ट के आधार पर सलमान इम्तियाज पर हमारे न्यायालय से जिला बदर की कार्रवाई कर नोटिस 13 जनवरी को जारी किया गया है। अब वे उनके शीर्ष न्यायालय में आवेदन कर जमानत पा सकते हैं। – राकेश कुमार पटेल, एडीएम सिटी

– देश के शीर्ष शिक्षण संस्थान एएमयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे सलमान को पार्टी ने शहर से प्रत्याशी बनाया है। छात्रों के झगड़े में मुकदमे लगना आम बात है। यह जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर सोची समझी साजिश के तहत किया है। न तो अपनी बात रखने का मौका दिया, जब अदालत ने 13 तारीख को नोटिस जारी किया तो नामांकन के अगले दिन क्यों पहुंचा। अब शनिवार व रविवार को अवकाश में कहीं हम अपनी बात नहीं रख सकते। अब इसके खिलाफ शीर्ष अदालत में जाएंगे। कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। इससे साबित होता है कि शहर में भाजपा खुद को कमजोर समझ रही है।-संतोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सीएए-एनआरसी उपद्रव से जुड़े मुकदमों के बाद मार्च 2020 की तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी की रिपोर्ट के बाद एडीएम सिटी की अदालत से सलमान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिस पर 4 सितंबर 2020 तारीख थी। मगर नियत तारीख पर कोई जवाब देने नहीं आया। इस पर पुलिस की ओर से गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर रिपोर्ट प्रेषित की गई। इस आधार पर अदालत ने ऊपरकोट निवासी सलमान इम्तियाज को छह माह के लिए जिला बदर कर कासगंज के थाना गंजडुडवारा से संबद्ध किया है।

कहा है कि वह छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर चला जाए। गंजडुडवारा थाने में अपनी हाजिरी दे। यदि किसी विशेष परिस्थिति में घर जिला प्रोबेशन अधिकारी की अनुमति लेकर आ सकता है। मगर अनुमति अवधि समाप्त होने पर वापस जाना होगा। अदालत के इस इस आदेश की प्रति एसपी कासगंज को भी भेजी गई है। सिविल लाइंस पुलिस ने नोटिस चस्पा करने की पुष्टि की है।

Tags: aligarh newscongressSalman Imtiazup news
Previous Post

जिले में सौ साल के 125 तो 90 से अधिक आयु के हैं 2546 मतदाता

Next Post

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, 2 हफ्तों से ICU में है गायिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
Next Post
lata mangeshkar

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, 2 हफ्तों से ICU में है गायिका

यह भी पढ़ें

Congress state president Govinddas Konthoujam

कांग्रेस को झटका: प्रदेश अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने इस्तीफा दिया, आज भाजपा में होंगे शामिल

20/07/2021
Twin Towers

1,2,3, बूम…, पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गए करप्शन के Twin Towers, Video

28/08/2022

चुनाव में वोट देने से मना करने पर युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version