• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाय माता और किसानों को कॉंग्रेस मरते नहीं देख सकती : लल्लू

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ललितपुर से गाय बचाओ पदयात्रा को रोके जाने से खफा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद आगे आकर बताये कि उन्हे किस दिन सभा करनी है, आंदोलन करना है अथवा पदयात्रा करनी है।

श्री लल्लू ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा “ हमारा योगी जी से सवाल है कि गाय माता का बचाने के लिए, किसानों को बचाने के लिए यात्रा निकालना क्या गुनाह है। क्या हमारा संवैधानिक अधिकार नहीं है। हम योगी जी से यह भी सवाल करना चाहते हैं कि योगी जी आप ही दिन सुरक्षित करिये कि कौन से दिन हम सरकार की नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करें, सभा करें, यात्रा निकालें। पूरी तरह यह सरकार दमन की राजनीति कर रही है। लेाकतंत्र की हत्या करती जा रही है। बंगाल में यही भारतीय जनता यात्रा निकालती है। सभाएं करती है। हैदराबाद में सभाएं करती है। जहां-जहां भाजपा शासित प्रदेश नहीं हैं वहां-वहां बड़ी-बड़ी सभाएं करती कार्यक्रम करती है, वहां किसी तरह की रोक-टोक नहीं है लेकिन उप्र में अगर कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसानों के मुद्दों को लेकर, गाय माता को बचाने के लिए या किसी विषय को लेकर आन्दोलन करता है तो यह सरकार दमन की राजनीति करती है, मुकदमा लिखती है, जेल भेजती है। ”

मुंबई के साईबाबा मंदिर में लगी आग, दो की मौत, एक घायल

उन्होने कहा कि आज झांसी में हमारे कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा किया उन्हें भी उठाकर हिरासत में ले लिया गया।

यूपी में आज अघोषित इमरजेंसी है। अगर गाय माता को बचाने के लिए, किसानों को बचाने के लिए कांग्रेस पदयात्रा करना चाहती है तो सरकार क्यों रोक रही है। पूरे प्रदेश में गौशालाओं में गाय माता अभाव और सरकारी उदासीनता के नाते तड़प-तड़प कर मर रही हैं। न चारे का इंतजाम है और न ठंड से बचने का उनके पास कोई साधन और व्यवस्था है।

उन्होने कहा कि ललितपुर, मैनपुरी और आगरा समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों की गौशालाओं की स्थिति बेहद दयनीय है। किसान आत्महत्या कर रहा है, मजबूर है। लगातार कर्ज के बोझ से दबा है। सरकार ने आय बढ़ाने की स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की और साथ ही साथ किसानों के कर्जमाफी की बात की थी लेकिन कर्जमाफी तो छोड़िये सरकार ने फसलों का मुआवजा तक देने का काम नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गाय माता और किसानों को मरते हुए नहीं देख सकती। लड़ाई जारी रहेगी। हम अंतिम दम तक लड़ेंगे। योगी सरकार मुकदमा लिखें, जेल भेजे, दमन कर लें। मुझे लाख घर में कैद कर लें। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज गाय माता को बचाने के लिए, किसानों को बचाने के लिए संकल्पित है, प्रतिबद्ध है। यात्रा चलेगी, रूकेगी नहीं। चाहे जो भी परिणाम हो कांग्रेस पार्टी उसे झेलने के लिए तैयार रहेगी। इस सरकार के दमन का मुकाबला करेगी।

Tags: ajay kumar lallucongressup news
Previous Post

ऋषि और कृषि की दो पद्धतियों पर हिन्दुस्तान की संस्कृति आधारित : राजेश टिकैत

Next Post

किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
Next Post
akhilesh yadav

किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Road Accident

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्कर, देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल

19/08/2021
CO who chanted Shivpal

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल की चरण वंदना करने वाले सीओ नपे

14/02/2021
cm yogi

सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव के परिजनों से फोन पर बात कर जाना हाल

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version