• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने सैनिकों की नहीं की चिंता, मोदी ने उत्तराखंड के सैन्यधाम को दी पांचवें धाम की संज्ञा: धामी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के सैनिकों को सुविधाओं से वंचित रखने के साथ उनका मनोबल गिराने का कार्य किया है। जिनके कारण देश सुरक्षित है। ऐसे सैनिकों की चिंता कभी कांग्रेस ने नहीं की। जबकि भाजपा सरकार ने सैनिकों को मिलने वाली विभिन्न पुरस्कार राशियों में अभूतपूर्व वृद्धि करने का कार्य किया है। यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सैन्यधाम को पांचवें धाम की संज्ञा दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रणाम को देवभूमि के जन-जन तक पहुंचाने के लिए रुद्रप्रयाग के जखोली में शनिवार को विजय संकल्प रैली निकाली और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह देश का पहला चुनाव है, जहां परिणाम पहले से ही जीत सुनिश्चित है। देश के जन-जन को पता है कि मोदी की सरकार बनने जा रही है। समूचे उत्तराखंड की जनता के उत्साह से यह सुनिश्चित है कि प्रदेश में पांच कमल खिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य 400 पार को प्राप्त करना सबकी जिम्मेदारी है। मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना विकसित भारत की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकेदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करने का अभूतपूर्व कार्य किया है। मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच रेल सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी।

उत्तराखंड की बदल रही तस्वीर, राज्य विकास पथ पर तेजी से अग्रसर-

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी ने उत्तराखंड को सकारात्मक रूप से बदलते हुए देखा है। डबल इंजन सरकार के शासन में उत्तराखंड की तस्वीर बदल रही है। राज्य विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है।

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों के उत्थान का भी कार्य किया गया। देश का प्रत्येक सैनिक वन रैंक-वन पेंशन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कर रहा है। सीमा पर प्रतिकूल परिस्थितियों में खड़े हर सैनिक की चिंता प्रधानमंत्री मोदी को है।

कांग्रेस ने सदैव देश के सैनिकों का किया अपमान, वीरता पर उठाए सवाल-

देवभूमि के लाल बिपिन रावत जो अद्भुत पराक्रम एवं शौर्य के पर्याय हैं। ऐसे मां भारती के सपूत का अपमान करने का कार्य कांग्रेसियों ने किया। कांग्रेस ने सदैव देश के सैनिकों का अपमान करने का कार्य किया है और उनकी वीरता पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं।

चारधाम को मिली ऑल वेदर सड़क की कनेक्टिविटी-

राज्य सरकार के सुनियोजित प्रयासों से ही 56 लाख लोगों ने सुगमता के साथ चारधाम यात्रा की, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चारधाम को ऑल वेदर सड़क की कनेक्टिविटी मिली।

Tags: cm dhamidehradun newslok sabha elections 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

Next Post

सात वर्षों में पूर्वांचल के माथे से धुल गया पिछड़ेपन का दाग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
Next Post
Purvanchal

सात वर्षों में पूर्वांचल के माथे से धुल गया पिछड़ेपन का दाग

यह भी पढ़ें

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

डीजीएम कोरी ने किया कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक के नाम का ऐलान

20/07/2020
Terrorists

सुरक्षाबलों ने पांच विदेशी आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

16/06/2023
amit shah

बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- दो मई से सोनार बांग्ला युग की शुरुआत होगी

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version