• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में जीत हासिल करने तक जारी रहेगी कांग्रेस की लड़ाई: प्रियंका

Writer D by Writer D
01/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करने तक उनकी पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

पार्टी की नव संकल्प रैली में प्रदेश भर से शामिल होने आये पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित करते हुये श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi)  ने कहा “ हम दोगुनी मेहनत करेंगे और तब तक लड़ेंगे जब तक जीतेंगे नहीं। जी-जान से लड़ने के बावजूद पार्टी को हार मिली लेकिन मायूस होने का वक्त नहीं है, बल्कि दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई लड़नी पड़ेगी।”

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार लखनऊ आयी श्रीमती वाड्रा का इस्तकबाल स्थानीय इकाई ने गर्मजोशी से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा “ पार्टी की हार हुई, ये एक सच्चाई है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया था। हमें और गहराई से काम करने की ज़रूरत है। जनता से जुड़ने के लिए हमें और प्रयास करना होगा। सिर्फ़ राजनीतिक नहीं सामाजिक मसलों पर भी जनता से जुड़ाव बनाना होगा। इस समय भाजपा जिस तरफ देश के ले जा रही है यह वह देश नहीं है जिसके लिए महात्मा गाँधी, सरदार पटेल और डॉ.आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी थी। हमें घर-घर जाकर लोगों को हक़ीक़त बतानी होगी।”

भारत बंगलादेश के बीच तीसरी यात्री ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ

उन्होने कहा “ 2014 तक देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही थी, लेकिन आज देश की बुरी हालत पूरी दुनिया देख रही है। युवाओं को जीत-धर्म के नाम पर बांटकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हालात बदलने के लिए नई ऊर्जा से जुटना होगा, मैं उनके साथ दोगुनी ताकत से मेहनत करूंगी। हमें उदयपुर चिंतन शिविर में पारित हुए घोषणापत्र की भावना को समझकर आगे बढ़ना होगा।”

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की तारीफ़ करते हुए उन्होने कहा कि लल्लू ने जी-जान से संघर्ष किया। सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि कोविड काल में भी उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया। सड़क पर उतरकर लाठियां खाईं, संघर्ष किया।

NEET PG का रिजल्ट जारी, natboard.edu.in पर करें चेक

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आज दो दिवसीय ‘‘नव संकल्प कार्यशाला’’ में पार्टी के डिजिटल मेंबरशिप अभियान, नगर निकाय चुनाव और सोशल मीडिया के महत्व को लेकर विशेष सत्र हुए। इसमें शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से पार्टी पदाधिकारी, पूर्व सांसद और विधायक शामिल हुए। पार्टी संगठन, राजनीति, अर्थव्यवस्था, कृषि, सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों पर उदयपुर घोषणापत्र में पारित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

कार्यशाला में मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद ज़फर अली नकवी, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पूर्व विधायक संजय कपूर, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व विधायक सतीश आजमानी आदि पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Tags: congressLucknow Newspriyanka gandhi
Previous Post

भारत बंगलादेश के बीच तीसरी यात्री ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ

Next Post

घाटी में आतंकियों ने फिर बहाया खून, आम आदमी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Main Slider

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

31/03/2026
Marriage
Main Slider

अप्रैल में इस दिन से बजेंगी शहनाइयां, जान लें विवाह के सभी शुभ मुहुर्त

31/03/2026
Next Post
Terrorist Attack

घाटी में आतंकियों ने फिर बहाया खून, आम आदमी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

यह भी पढ़ें

Suji-Aloo Masala Puri

नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल पूरियां, खाते ही निकलेगा वाह

11/11/2024
बगैर दर्शकों के टी-20 मैच

बगैर दर्शकों ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे बचे टी-20 मैच

16/03/2021
Bibek Debroy

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का निधन

01/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version