Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए : शिवराज

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं।

श्री चौहान ने इंदौर जिले के सांवेर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय, राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। श्री चौहान ने अपने संबोधन के पहले तीन हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा की लागत वाली विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया।

श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसान, महिलाओं, विद्यार्थियों और बेरोजगारों से अनेक वादे किये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन चुनाव के बाद श्री कमलनाथ के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार ने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए। श्री चौहान ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का जिक्र किया और पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों की आलोचना की।

मेरठ : चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, हैवानियत के बाद सड़क पर फेंका

सांवेर में भी राज्य की 28 विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव होने हैं। यहां से सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से राज्य के मंत्री श्री सिलावट का प्रत्याशी बनना तय है, हालाकि अभी तक औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं हुयी है। वहीं कांग्रेस ने श्री प्रेमचंद गुड्डू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। श्री गुड्डू भी हाल ही में भाजपा से वापस कांग्रेस में लौटे हैं।

वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव श्री सिलावट सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीते थे। लेकिन इस वर्ष मार्च माह के राजनैतिक घटनाक्रमों के चलते श्री सिलावट ने अपने वरिष्ठ नेता श्री सिंधिया के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके पहले उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया और इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

Exit mobile version