Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

15 माह तक कांग्रेस ने अपने शासन में गरीबों का हक़ छीना है : सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर प्रदेश का विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उसने 15 माह के अपने शासन में केवल गरीब जनता का हक छीनने का काम किया है।

श्री सिंधिया राजगढ़ के ब्यावरा, धार जिले के बदनावर, देवास के हाटपीपल्या और इंदौर जिले के सांवेर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह कांग्रेस पार्टी है जिसने 15 माह प्रदेश में शासन कर विकास को दरकिनार कर दिया। जमकर भ्रष्टाचार मचाया। दूसरी ओर भाजपा है जिसने विकास, उन्नति को सर्वोपरि रखते हुए जनता के दिलों का विश्वास जीता है।

उन्होंने कहा कि किसान, बेरोजगार, महिलाओं की भलाई के वादे कर कांग्रेस सत्ता में आ गई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे भूलकर प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की। किसान, बेरोजगार, महिलाओं, गरीबों का हक छीनने वाले सबसे बड़े गद्दार हैं और ऐसे गद्दारों को वे धूल चटाते रहेंगे।

गोरखपुर के नगर विधायक समेत 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र और प्रदेश की जनता से सिंधिया परिवार का राजनैतिक नहीं अपितु पारिवारिक रिश्ता रहा है। यह रिश्ता आज से नहीं पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिंधिया परिवार हमेशा निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस रिश्ते में गति अवरोधक बने हुए थे। ये लोग सोचते थे कि लोकतंत्र हमेशा उनके चंगुल में रहे, लेकिन अब इन्हें हमने उखाड़ फेंका है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी ने पन्द्रह महीने तक कांग्रेस की सरकार चलाई। इस सरकार ने प्रदेश में विकास के क्या काम किए, वो सभी के सामने हैं। श्री सिंधिया ने कहा कि उनका और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मकसद जनसेवा, किसानों की खुशहाली, गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना है। इस चुनाव में एक तरफ वादाखिलाफी करने वाली, प्रदेश को भ्रष्टाचार का केंद्र बना देने वाली यह जोड़ी है, वहीं, दूसरी तरफ विकास को समर्पित उनकी और श्री चौहान की जोड़ी है। अब इस चुनाव में जनता को यह फैसला करना है कि उसे कौन सी जोड़ी पसंद है।

Exit mobile version