Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रामलीला मैदान में महारैली

Congress

Congress holds mega rally against vote chori

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) दिल्ली के मशहूर रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली कर रही है। इस रैली में देश भर से कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं, जिनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य लोग शामिल हैं।

यह रैली राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस (Congress) के वोट चोरी के दावों के खिलाफ इस तरह का पहला कार्यक्रम है। रविवार की रैली का ऐलान 18 नवंबर को किया गया था। यह घोषणा पार्टी हाईकमान की 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद की गई है, जहां चुनावी रोल का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चल रहा है।

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी सड़कों पर उतरेगी और चुनाव आयोग के देश में लोकतंत्र को खत्म करने के अभियान का पर्दाफाश करेगी।

राहुल गांधी को वोट चोरी मुद्दे से उम्मीद

कुछ पार्टी नेताओं का कहना है कि वोट चोरी का मुद्दा राहुल गांधी के बेहद करीब है और उन्हें उम्मीद है कि यह भविष्य में यह एक जन आंदोलन बनेगा। विपक्ष नेता ने वोट चोरी के ऊपर अब तक तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं और सबूतों के साथ EC और बीजेपी पर आरोप लगाए हैं।

EC के खिलाफ गांधी के आरोप पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद शुरू हुए, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या में अप्रैल-मई में 2024 के लोकसभा चुनावों और नवंबर में विधानसभा चुनावों के बीच काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश मतदाता उन 85 निर्वाचन क्षेत्रों में जोड़े गए थे जहां BJP ने लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

Exit mobile version