Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

10 साल के बाद पहली बार कांग्रेस सेंचुरी की ओर

Congress

Congress

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) 2024 के वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है और अब कई सीटों के अंतिम नतीजे भी आने लगे हैं। ये नतीजे विपक्ष के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है। 10 सालों के बाद पहली बार कांग्रेस (Congress) सेंचुरी की ओर बढ़ रही है तो वहीं विपक्ष भी 200 से ज्यादा सीटें ले आया है। कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसके साथ कांग्रेस (Congress) विपक्ष में बैठने का संकेत भी दे चुका है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 242 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत से 30 सीट दूर है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टियों जनता दल यू (जेडीयू) ने 14 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल की हैं।

चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों पर बढ़त बना रखी है। गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी को पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित किया जा चुका है।

इसके साथ भाजपा का अपने सहयोगी घटक दलों के साथ केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

Exit mobile version