Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस किसानो को भ्रमित कर रही है : शर्मा

Vishnu dutt sharma

Vishnu dutt sharma

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के हित में बनाए गए कृषि संबंधी कानूनों को लेकर कांग्रेस किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

श्री शर्मा ने यहां पार्टी के प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट, मीडिया एवं सोशल मीडिया के संभाग एवं जिला प्रभारियों की वीडियो कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए तीन कानून लेकर आई है, लेकिन कांग्रेस, किसान इस मुद्दे को लेकर किसानों को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।

जेपी नड्डा के कोरोना पॉजिटिव होने पर ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा- जल्द स्वस्थ हो

किसानों और जनता तक कृषि कानूनों की सच्चाई पहुंचाने में पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की अहम भूमिका है।

श्री शर्मा ने कहा कि सरकार और संगठन की बात आम व्यक्ति और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और जनमानस बनाने की जिम्मेदारी प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारियों की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की बेहतरी और बिचौलियों को खत्म करने के लिए कृषि कानून लेकर आए हैं, लेकिन कांग्रेस और वामपंथी दल किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन में ‘अवार्ड वापसी गैंग’ का सक्रिय होना दर्शाता है कि कांग्रेस वातावरण खराब करने का प्रयास कर रही है।

लाखों रूपए के सिग्नल केबिल चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कृषि कानूनों को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका रेखांकित की। उन्होंने कहा कि सभी को कृषि कानूनों की सच्चायी से अवगत कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Exit mobile version