• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की अब वह हैसियत नहीं है कि वह किसी को ऑफर दे सके : जदयू

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
JDU

JDU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर उसका विश्वास नहीं है और वह उस पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर राज्य में अपने लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहा है ।

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार और अजय आलोक ने आज यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव में हार से बौखलाए राजद समर्थक आम लोगों को पीट रहे हैं । उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी को संवैधानिक संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं है और वह अपने लोगों को भड़का कर प्रदेश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं । श्री यादव बताएं कि क्या वह इसलिए राज्य में सरकार बनाना चाहते थे । आखिर इस मामले श्री यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान क्यों चुप्पी साधे हुए हैं ।

गिफ्ट देने पहुंचे माटीकला के हुनरमंदों से सीएम योगी ने खरीद लिया बचा हुआ समान

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को तोड़ने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को कांग्रेस की ओर से दिए गए प्रस्ताव के संबंध में श्री आलोक ने कहा कि कांग्रेस की अब वह हैसियत नहीं है कि वह किसी को ऑफर दे सके । उसे इसके लिए भी पहले राष्ट्रीय जनता दल(राजद) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आज जो स्थिति है वह दूसरे को क्या ऑफर दे सकती है ।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाए राजद के समर्थकों ने गुरुवार को आरा-जगदीशपुर राष्ट्रीय उच्च पथ मलथर गांव और आरा-सासाराम राज्य उच्च पथ पर जीरोमाइल के पास टायर जलाकर यातायात को बाधित कर दिया था। इस दौरान राजद के कुछ उग्र युवा समर्थकों ने मोटरसाइकिल सवार और अन्य वाहन चालकों पर लाठी डंडे से हमला भी कर दिया, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई ।

5.51 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी, पांच सदी बाद रामभक्तों का सपना हुआ पूरा

राजद समर्थक लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद और नीतीश कुमार,सुशील मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे । राजद समर्थकों का कहना था कि इस बार चुनाव में बहुत सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी हारे नहीं है बल्कि उन्हें चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से मिलीभगत कर हराया गया है । राजद समर्थकों के हंगामे के कारण दोनों उच्च पथों पर घंटो जाम लगा रहा । इस संबंध में उदवंतनगर थाना में दो नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar newsNitish Kumarpm modi
Previous Post

100 वोट से कोई हार नही होती यह प्रधानी का चुनाव नहीं है : अखिलेश

Next Post

भाजपा ने राधा मोहन को सौंपी यूपी की जिम्मेदारी, दो साल बाद है विधानसभा चुनाव

Writer D

Writer D

Related Posts

mehndi
Main Slider

मेहंदी को डार्क और सुंदर बनाने लिए करें ये आसान उपाय

09/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Next Post
Radha Mohan

भाजपा ने राधा मोहन को सौंपी यूपी की जिम्मेदारी, दो साल बाद है विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें

california university

अमेरिका में विश्वविद्यालय में जैन धर्म और हिंदू धर्म पर पीठ स्थापित करने की घोषणा

22/12/2020

किचेन में रखी ये चीज सेहत के लिए है वरदान

11/07/2021

प्रियंका गांधी मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली से भरेंगी चुनावी हुंकार

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version