Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर अपमानजनक ट्वीट करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के सदस्य आनंद प्रकाश को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आनंद प्रसाद कर्नाटक कांग्रेस आईटी सेल सचिव और के.आर. पुरम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

चंपत राय ने बताया- जोशी राम मंदिर भूमि पूजन में नहीं होंगे शामिल आडवाणी

कुछ शरारती तत्वों की ओर से श्री शाह के स्वास्थ्य को लेकर एक अपमानजनक ट्वीट पोस्ट करने के बाद श्री प्रसाद ने उसका जवाब देते हुए उकसाने वाली और अपमानजनक टिप्पणी की थी।

आनंद प्रसाद के ट्वीट के बाद उनके खिलाफ कुब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गयी। शिकायत पर कार्रवाई रकते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version