Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल को कहा था ‘जोकर’

bhanwarlal sharma

bhanwarlal sharma

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चूरू जिले के सरदाशहर से विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma ) का निधन हो गया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रविवार सुबह भंवरलाल शर्मा ने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम को उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है।

विधायक शर्मा (Bhanwarlal Sharma ) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले उन्हें गुड़गांव के मदांता अस्पताल में भी भर्ती करवाया था, वहां से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें किडनी सहित कई तरह की बीमारियां थीं। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

60 के दशक में  सरपंच पद से की थी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत

सत्रह अप्रैल 1945 को सरदाशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma ) ने 60 के दशक में सरपंच पद से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सियासत में पीछे मुड़कर नहीं देखा। शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे आठवीं से लेकर बारहवीं विधानसभा तक सरदारशहर से पांच बार लगातार जीते। बीच में हार गए थे। वे कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में रहे थे। शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रह चुके थे।

सरकार गिराने के लगे थे आरोप

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma ) पाटलट कैंप के माने जाते थे। हालांकि, बाद में सीएम गहलोत की तारीफ कर सुर्खियों में आए थे। भंवर लाल शर्मा पर भैरोसिंह शेखावत और गहलोत सरकार को गिराने के आरोप लगे थे। गहलोत सरकार गिराने और बचाने में भंवर लाल शर्मा का अहम रोल माना गया था।

रेप पीड़िता गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma ) ने मई 2014 को राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय मीडिया के लिए चर्चित चेहरा बन गए थे। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने राहुल गांधी और उनके सलाहकारों को जोकर कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले भंवर लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। भंवरलाल शर्मा ने राहुल गांधी को जोकर कहा था। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार का सदस्य होने के कारण राहुल को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई। वरना उन्हें कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, बाद में भंवर लाल शर्मा की कांग्रेस में वापसी हो गई थी। सीएम गहलोत ने भंवर लाल शर्मा के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति भी दी है।

Exit mobile version