Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

congress leader commits suicide

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मानवेंद्र यादव नाम के कांग्रेस के एक नेता ने अपने आप को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव की है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र यादव दो दिन पहले अपने गांव आये थे। मगर रविवार की सुबह जब वो घर में अकेले थे, उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली।

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सब लोग दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे तो उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बिस्तर के पास पड़े तमंचे को बरामद किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस घटना से कांग्रेस के स्थानीय नेता सदमे में हैं। वो इसको आत्महत्या नहीं बल्कि दुर्घटना मान रहे हैं।

UP ATS का उन्नाव में छापेमारी में एक व्यक्ति हिरासत, कई पासपोर्ट बरामद

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का जिला महासचिव के पद पर था। मृतक के पिता शिवनंदन यादव ने बताया कि वो हाल ही में अपने गांव आया था। कोरोना महामारी के चलते लगभग एक साल से वो घर नहीं आया था। मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के ससुरालवालों और पारिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

Exit mobile version