Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Murder

Murder

दिल्ली के मालवीय नगर में 55 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या (Murder) से सनसनी फैल गई है। विजय मंडल पार्क, बेगमपुर के पास लक्षपत सिंह कटारिया पर ये हमला तब हुआ जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।

बाइक सवार 2 हमलावरों ने उन्हें 3 गोलियां मारी और फरार हो गए। उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

मालूम हुआ है कि कटारिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य रह चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version