Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम में कांग्रेस नेता करते थे तस्करी: सीएम योगी

सीएम योगी

सीएम योगी

असम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे सिमटती जा रही है। यह पार्टी समाप्ति के कगार पर जा रही है। इन सबके बावजूद भी कांग्रेस का नेतृत्व सुधरने वाला नहीं है। जब कोई सुधरता नहीं है उसको सुधारने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए, उसको छोड़ देना चाहिए।

हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

योगी ने कहा कि जैसे ब्रह्मपुत्र नदी असम की पहचान है, वैसे राइनो भी है, लेकिन कांग्रेस के नेता राइनो का शिकार करते थे, उसके सींग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्करी करते थे। 5 वर्ष में राइनो का शिकार नहीं हुआ है। अब असम फिर से राइनो को पहचान दिलाने के लिए दुनिया में जाना जा रहा है।

योगी ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति ने ही भारत की अपूरणीय क्षति की है। कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों ने ही देश को विभाजन के कगार पर पहुंचाया था। अन्यथा बांग्लादेश और पाकिस्तान भी आज भारत का हिस्सा होते।

 

 

Exit mobile version