• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज मंत्री ने दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
24/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Naseemuddin Siddiqui

Naseemuddin Siddiqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बिगुल बजने में अभी कुछ वक्त है लेकिन इससे पहले प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। नेताओं के पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं, यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui ) ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नसीमुद्दीन पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और ICC मेंबर थे।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui ) के इस्तीफे के बाद अब अटकलों को दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि, वो अब जल्द ही नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करेंगे। सूत्रों की माने तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में जा सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि, वो ओवेसी के भी संपर्क में हैं। हालांकि, उनकी तरफ से अभी इसको लेकर कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है लेकिन आने ​वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि नसीमुद्दीन अब किस पार्टी में शामिल होंगे।

बता दें कि, नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui ) मूल रूप से बांदा जिले के स्योंढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका राजनीतिक सफर 1988 में बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से शुरू हुआ। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने बसपा ज्वाइन की। 1991 में बसपा के टिकट से नसीमुद्दीन ने बांदा सदर सीट से विधायक का चुनाव जीतकर इतिहास रचा और रमायावती के खास और भरोसेमंद नेता भी बन गए। 2007 में जब बसपा की सरकार बनी, तब उनकी राजनीतिक मजबूती और प्रशासनिक क्षमता के कारण उन्हें ‘मिनी मुख्यमंत्री’ भी कहा गया।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui ) ने बसपा सरकार में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। जब मायावती 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बनीं, तब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद 21 मार्च 1997 से 21 सितंबर 1997 तक शॉर्ट टर्म गवर्नमेंट में मंत्री रहे। 3 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 तक एक साल के लिए वे फिर कैबिनेट का हिस्सा रहे। इसके बाद 13 मई 2007 से 7 मार्च 2012 तक फुल टाइम गवर्नमेंट में मंत्री रहे। हालांकि, उन्होंने 2018 में बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Tags: Lucknow Newsnaseemuddin siddiqui
Previous Post

घर में नहीं टिक रहा है पैसा, तो लगाकर देखें यह पौधा

Next Post

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
CM Dhami

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रोशनी से जगमग हुआ विधानभवन, सीएम योगी ने डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का किया शुभारंभ

11/08/2022
अशोक गहलोत

विधान सभा स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वापस ले ली अपनी याचिका

27/07/2020
upnhm_answer_key_2021

UPNRHM 2021 ने जारी की आंसर की, upnrhm.gov.in से करें डाउनलोड

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version