Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस विधायक को पुलिस ने किया अरेस्ट, ड्रग्स तस्करी का लगा आरोप

Sukhpal Singh Khaira

Sukhpal Singh Khaira

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। खैरा को पंजाब पुलिस ने गुरुवार को चंडीगढ़ में उनके सेक्टर 5 स्थित घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, पंजाब पुलिस की ओर से कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Congress MLA Sukhpal Singh Khaira) को गिरफ्तार करने जब पंजाब पुलिस पहुंची तो उस वक्त खैरा फेसबुक पर लाइव हुए। इस दौरान कांग्रेस विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो रही है।

फेसबुक लाइव वीडियो में डीएसपी अचरू राम शर्मा के द्वारा खैरा को यह कहते हुए सुना और देखा जा रहा है कि एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है। आपके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत मिले हैं।

ऊर्जा मंत्री की अनोखी पहल, वाट्सएप ग्रुप व चैनल से जुड़ेंगे विद्युत उपभोक्ता

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक के साथ चली बहस के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जलालाबाद ले गई। इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की निंदा की है।

Exit mobile version