Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, राहुल गांधी ने रोकी यात्रा

Santokh Singh

Santokh Singh

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान शनिवार सुबह फिल्लोर के पास जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह (Santokh Singh) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंह 2014 और 2019 में जालंधर से चुनाव जीते थे। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।

सांसद संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

कौन थे संतोख सिंह (Santokh Singh)

संतोख सिंह (Santokh Singh) ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए।

1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

Exit mobile version