Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस पार्टी ‘गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा’ निकालने पर अड़ी, प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा Save the Cow-Save the Kisan Padayatra

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा

ललितपुर। कांग्रेस पार्टी ‘गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा’ निकालने पर अड़ी है। यह यात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार को यूपी के ललितपुर जिले की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब डेढ़-दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। कहा कि जिलाध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत समेत 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है। ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फिक्र है और न ही किसानों पर रहम है। सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूख से मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच खा रहे हैं।

किंग खान की बेटी सुहाना को क्रिसमस में मिला स्पेशल गिफ्ट, सोशल मीडिया पर किया शेयर

वहीं, शनिवार को कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा से पहले झांसी में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन समेत दर्जनों नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। झांसी में गिरफ्तार किए गए नेताओं को पुलिस लाइन लाया गया है।

पुलिस लाइन में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव रोहित चैधरी, बाजीराव खाड़े समेत झांसी में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, दीपक शिवहरे, युवराज सिंह यादव, प्रिंस कटियार, गिरजा शंकर राय, गौरव जैन, सम्यक जैन, फैजन खान, प्रादुम ठाकुर, मलिक पटेल, अरिमर्दन सिंह, रामकुमार यादव, आनंद राजपूत, अंकुर मिश्र, रोहित ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया है। पुलिस लाइन में सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद हैं।

 

Exit mobile version