• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश को सीबीआई की नोटिस भाजपा की खिसियाहट बयां कर रही: अजय राय

Writer D by Writer D
29/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Rai

Ajay Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई का नोटिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की खिसिआहट को बयां कर रही है।

श्री राय ने पार्टी के प्रदेश दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में इण्डिया गठबंधन का सौहार्दपूर्ण माहौल में सीट शेयरिंग होने के कारण चिढ़ी भाजपा के इशारे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई का नोटिस भाजपा की खिसीआहट को बयां कर रही है।

श्री राय (Ajay Rai) ने कहा कि देश में जहां कहीं भी चुनाव हो रहा, वहां के लोगों को तोड़ने के लिए कहीं ईडी, कहीं सीबीआई, तो कहीं आईटी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, यह पूरी तरह से लीक वाली सरकार बन चुकी है। 2017 से अभी तक हमारे युवाओं ने जितनी भी परीक्षा दी है किसी का भी परिणाम नहीं आया है। एक परीक्षा फार्म को भरने में लगभग 400 रूपये का खर्च आता है। उसके बाद परीक्षा की तैयारी का खर्च, परीक्षा देने आने का खर्च, और उसके बाद पर्चा लीक हो जाता है। हमारे युवा दोहरी मार झेल रहे हैं एक तो पर्चा लीक होने के कारण बेरोजगारी का दंश और दूसरा इस असफल प्रक्रिया के बावजूद उनका तमाम पैसा खर्च हो जाता है। यह सरकार किसानों के साथ, न युवाओं के साथ और ना ही महिलाओं के साथ ही न्याय कर पा रही है।

कांग्रेसी नेता (Ajay Rai) ने कहा कि कल सम्पन्न हुए राज्यसभा के चुनाव में हमारे विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। हमारे विधायक पूरी मजबूती के साथ गठबंधन के साथ खड़े रहे जबकि बहुजन समाज पार्टी के विधायक का राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करना यह स्पष्ट करता है कि बसपा भाजपा की बी टीम बनकर कार्य रही है। बसपा की समस्त गतिविधियां यह इशारा कर रही कि वह भाजपा के साथ मिलीभगत में काम कर रही हैं और बीते कल राज्यसभा चुनाव में यह सिद्ध भी हो गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आगरा में शामिल हुए और अपना पूरा समर्थन यात्रा को और गठबंधन को देने का वादा किया। कांग्रेस भी अपने गठबंधन धर्म पर अटल रहते हुए राज्यसभा के चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ सपा के उम्मीदवारों को जिताने का काम किया।

उन्होने कहा कि भाजपा के आठवें प्रत्याशी को केवल 29 मत मिले जिसमें से मात्र 21 वोट भाजपा ने एलाट किये थे तो इसका मतलब यह कि एलाटमेंट से पहले ही उनकी रणनीति बन गई थी कि भाजपा को क्रास वोटिंग करानी है।

संवाददाता सम्मेलन में मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत एवं डॉ सुधा मिश्रा मौजूद रही।

Tags: Ajay RaicongressLucknow Newsup news
Previous Post

सात वर्षों में प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई: योगी

Next Post

इस होली पर अपने घर को दें आकर्षक लुक, ट्राई करें ये तरीके

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
Next Post
home

इस होली पर अपने घर को दें आकर्षक लुक, ट्राई करें ये तरीके

यह भी पढ़ें

पीएम केयर्स फंड पर 100 पूर्व नौकरशाहों ने उठाए ये सवाल, मोदी को​ लिखा पत्र

17/01/2021
up panchayat election

भाजपा के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को दिए जीत के मंत्र

05/04/2021
कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

वैक्सीनेशन : तीन दिन में 3.80 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version