• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रही है। कोंग्रेस ने पूरे देश भर में लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने भी जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। पंचकूला में कुमारी शैलजा की आने की बात कही गई थी लेकिन वह इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित नहीं हुईं।

पबजी एम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल और उज्ज्वल गेमर ने किया टीम अप

वहीं कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी यहां प्रदर्शन किया। हालांकि, इन लोगों को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब इन्होंने उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कुमार ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राजस्थान में भाजपा के लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कदमों के खिलाफ था। उन्होंने कहा, ‘‘हम उप राज्यपाल महोदय को बताना चाह रहे थे कि भाजपा और केंद्र की उसकी सरकार किस तरह से राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। परंतु, दिल्ली पुलिस ने हमें उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने से पहले ही रोक दिया है।’’

राजस्थान में पार्टी ने राजभवन का घेराव नहीं किया। कांग्रेस का मानना है कि इसको आधार बनाते हुए कहीं राष्ट्रपति शासन की सिफारिश ना हो जाए। सावधानी बरतते हुए यह तय हुआ है कि कोई भी राजभवन के आस-पास नहीं जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं

गौरतलब है कि राजस्थान की सियासत अब राज्यपाल कलराज मिश्र के इर्द गिर्द घूम रही है। सीएम गहलोत जहां विधानसभा सत्र बुलाने पर अड़े हुए हैं, वहीं राज्यपाल सत्र बुलाने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सोमवार को सभी प्रदेशों में राजभवनों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रही है। उसका आरोप है कि केंद्र सरकार कांग्रेस की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए राज्यपालों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

Tags: .Ashok GehlotbjpcongressRajasthanRajasthan CrisisRajasthan political crisissachin pilotकांग्रेस का प्रदर्शन
Previous Post

राहुल गांधी बोले- चाहे राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए, चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ नहीं बोलने वाला

Next Post

हरियाणा सरकार का आदेश- नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी फाउंडेशन को मिली जमीनों हो जांच

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post
हरियाणा में अब 11 नगर निगम Haryana will now have 11 municipal corporations

हरियाणा सरकार का आदेश- नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी फाउंडेशन को मिली जमीनों हो जांच

यह भी पढ़ें

Millet

2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

20/10/2023
onam 2020

ओणम पर्व के दिन लगातार 10 दिनों तक घरों में ऐसे की जाती हैं पूजा

30/08/2020

सीएम योगी मंत्रियों से लेंगे 100 दिन के काम का प्लान रिपोर्ट

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version