• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय कमेटी पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कही ये बड़ी बात

Desk by Desk
12/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Randeep Surjewala

Randeep Surjewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तीन कृषि कानूनों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही किसानों के मुद्दे को सुलझाने के लिए कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया है, जिसे दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

इस कमेटी में भूपिंदर सिंह मान, प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी और अनिल घनवंत शामिल हैं। ये कमेटी कृषि कानूनों पर किसानों की शिकायतों और सरकार का नजरिया जानेगी और उसके आधार पर अपनी सिफारिशें देगी।

मगर इस बीच, किसानों संगठनों के साथ-साथ कांग्रेस ने कमेटी में शामिल सदस्यों को लेकर सवाल उठाए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के सभी सदस्य खुली बाजार व्यवस्था अथवा कानून के समर्थक रहे हैं। अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने ही इन कानून को लाए जाने की सिफारिश की थी। देश का किसान इस फैसले से निराश हैं।

अस्पतालों की हकीकत उजागर करने वालों को जेल भेजती है योगी सरकार: संजय सिंह

वहीं कांग्रेस ने भी कमेटी के सदस्यों को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो चिंता जाहिर की उसका हम स्वागत करते हैं। लेकिन जो चार सदस्यीय कमेटी बनाई वह चौंकाने वाला है। ये चारों सदस्य पहले ही काले कानून के पक्ष में अपना मत दे चुके हैं। ये किसानों के साथ क्या न्याय कर पाएंगे ये सवाल है? रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ये चारों तो मोदी जी के साथ खड़े हैं। ये क्या न्याय करेंगे। एक ने लेख लिखा। एक ने मेमेरेंडम दिया। एक ने चिट्ठी लिखी, एक पेटीशनर है।

आंदोलन में खालिस्तानी तत्वों के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं अगर कोई ग़ैरक़ानूनी काम कर रहा है तो कार्रवाई क्यों नहीं करते। हमारे किसान पाकिस्तानी एजेंट हैं या चीन के है, नक्सली हैं या खालिस्तानी है? एक चीज़ तय करले बीजेपी। मंत्री-नेता इन किसानों को हर रोज़ नया तमगा देते हैं. आप तय कर लीजिए क्या हैं वो?

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि कमेटी में से चार सदस्य हैं। तीन सदस्य पहले ही कानून वापसी के खिलाफ हैं। सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है वह आधा गिलास भरा आधा गिलास खाली है। भरा इस नजरिए से कि बीजेपी के किसान विरोधी और तानाशाही रवैया पर करारा तमाचा है।

अखिलेश सरकार ने 12 बार आने से रोका, अब मैं यूपी में आ गया हूं : ओवैसी

जयवीर शेरगिल ने कहा कि आधा खाली इसलिए क्योंकि 4 सदस्यीय कमेटी में से तीन ने कानून वापसी के खिलाफ पहले से ही मन बनाया हुआ है। इस संदर्भ में वह अखबार में लेख लिख चुके हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जहां तक भूपेंद्र मान का सवाल है। वह बीकेयू के सदस्य हैं पर आपके मीडिया बंधुओं से ही यह चर्चा जोरों पर है कि उनकी संस्था पहले ही कानूनों के पक्ष में अपनी बात रखने के लिए सरकार के पास जा चुकी है। तो ऐसी कमेटी पर आखिर किसानों को कैसे भरोसा होगा?

 

 

 

Tags: Congress raised questions on the four-member committeefarm laws supreme courtfarmers protest scfarmers protest sc verdictfarmers protest sc verdict todayfarmers protest supreme courtSupreme Courtsupreme court decision on farmerssupreme court farmers protestSupreme Court Newssupreme court on farm lawssupreme court on farmers billsupreme court on farmers protestsupreme court on kisan andolanचार सदस्यीय कमेटी पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
Previous Post

बहू ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

Next Post

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम खट्टर, किसानों के प्रदर्शन पर होगी बातचीत

Desk

Desk

Related Posts

Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Next Post
cm manohar lal khattar

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम खट्टर, किसानों के प्रदर्शन पर होगी बातचीत

यह भी पढ़ें

SGPGI

यूपी के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान के पास नहीं है पैसा, मिलेगा लोन तभी शुरू होगी ये सुविधा

17/02/2025
Meesho

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Meesho ने बदला अपना नाम, अब कहलेगा ये

11/06/2025

इमरान खान बोले- नवाज शरीफ जनरल जिया के जूते साफ कर पाई थी सत्ता

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version