Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। प्रियंका ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। उधर, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं।

कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

4 दिनों के दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी, गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाएंगे खिचड़ी

बताया गया कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। वहीं आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया गया। प्रियंका ने कहा कि कोरोना में बहुत काम करने के बावजूद आशा बहनों को पीटा गया था। सदफ के बारे में कहा गया कि सीएए-एनआरसी के समय संघर्ष करने की वजह से सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया था।

यूपी में कुल 403 सीटें हैं जहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।

Exit mobile version