Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के स्टार प्रचारक RPN सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के  कद्दावर नेता आरपीएन सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

वह आज दोपहर तीन बजे में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है।

इस चर्चा के बीच आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदल दिया है। उन्होंने यहां से कोंग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी हटाई है।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हो सकते है RPN सिंह

बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने कल ही अपनी जो स्टार कैंपेनर वाली लिस्ट जारी की है। उसमें आरपीएन सिंह को भी शामिल किया गया है।

Exit mobile version