Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस को झटका: प्रदेश अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने इस्तीफा दिया, आज भाजपा में होंगे शामिल

Congress state president Govinddas Konthoujam

नई दिल्ली. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि कोंथौजम के साथ कांग्रेस के कम से कम 7 अन्य विधायक मंगलवार को ही भाजपा में शामिल होंगे। कोंथौजम राज्य की विधानसभा में बिष्णुपुर से विधायक हैं।

विधानसभा की कुल 60 सीटों में से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के पास 36 सीटें हैं। गठबंधन में भाजपा (24 सीटें), नेशनल पीपुल्स पार्टी (4 सीटें), नागा पीपुल्स फ्रंट (4 सीटें), लोकजनशक्ति पार्टी (एक सीट) और स्वतंत्र (3 सीटें) शामिल हैं। विपक्ष में कांग्रेस के पास 17 सीटें, तृणमूल कांग्रेस के पास एक सीट और 6 सीटें खाली पड़ी हैं।

अगर कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा का दामन थामते हैं तो भाजपा में 44 विधायक हो जाएंगे, जबकि कांग्रेस में सिर्फ 9 विधायक रह जाएंगे।

Exit mobile version