• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

19 अक्टूबर को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष, CWC में जारी हुआ चुनाव शेड्यूल

Writer D by Writer D
28/08/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Congress

Rahul-Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) में नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव की तारीख आ गई है। पार्टी ने ऐलान किया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर होगा। 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। पार्टी ने ये फैसला वर्किंग कमेटी की मीटिंग में लिया है। चुनावी शेड्यूल के मुताबिक, 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 24 सितंबर तक नॉमिनेशन किया जा सकता है। 30 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committe) पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। अगले AICC अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए रविवार को वीडियो कॉन्फ्ररेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में CWC से जुड़े सभी मेंबर्स ने हिस्सा लिया और फिर चुनाव का शेड्यूल तय किया गया।

CWC की ऑनलाइन बैठक दोपहर 3.30 बजे सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई। सोनिया इस समय हेल्थ चेकअप के सिलसिले में विदेश में हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी गए हैं। इस बैठक में जी-23 का हिस्सा रहे आनंद शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पी चिदंबरम, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उपस्थित थे।

कांग्रेस

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि यदि सिर्फ एक उम्मीदवार होता है तो रिजल्ट की घोषणा नामांकन वापसी की तारीख पर कर दी जाएगी। वहीं, जयराम रमेश ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के सामने मिस्त्री ने शेड्यूल पेश किया। बैठक में किसी ने शेड्यूल पर आपत्ति नहीं जताई। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के बीच प्रॉपर कोऑर्डिनेशन बना रहेगा।

मेरी इच्छा और आकांक्षा है राहुलजी अध्यक्ष हों: हरीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि जल्द ही राहुलजी हमारे कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे और हम सब कांग्रेसजनों का आग्रह है और आशा है कि वो जल्द ही जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे। मेरी इच्छा और आकांक्षा है कि राहुल गांधीजी कांग्रेस के अध्यक्ष हों।

Image

पिछले साल पार्टी ने अध्यक्ष के चुनाव का किया था ऐलान

पार्टी सूत्रों ने पहले कहा था कि अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में कुछ हफ्तों की देरी हो सकती है। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल फैसला किया था कि 16 अप्रैल से 31 मई तक ब्लॉक समितियों और राज्य कांग्रेस इकाइयों के सदस्य के लिए चुनाव होंगे। जिला समिति के प्रमुखों का चुनाव 1 जून से 20 जुलाई के बीच होगा। राज्य प्रमुखों और एआईसीसी सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा और 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच AICC अध्यक्ष का चुनाव होगा।

राहुल फिर से जिम्मेदारी संभालेंगे? अभी सस्पेंस बरकरार

बताते चलें कि गहलोत समेत कई नेताओं ने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी को पार्टी प्रमुख के रूप में फिर से जिम्मेदारी संभालने की अपील की है। उन्होंने यहां तक कहा कि वे लोग राहुल को अंत समय तक अध्यक्ष पद के लिए मना लेंगे। हालांकि इस मुद्दे पर अब तक अनिश्चितता और सस्पेंस बरकरार है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह एआईसीसी अध्यक्ष नहीं होंगे।

ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम

1. अधिसूचना की तिथि- 22 सितंबर 2022 (गुरुवार)

2. नामांकन दाखिल करने की तिथियां: 24 सितंबर, 2022 (शनिवार) से 30 सितंबर, 2022 (शुक्रवार) तक। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

3. स्क्रूटनी की तिथि: 1 अक्टूबर 2022 (शनिवार)

4. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2022 (शनिवार)

5. चुनाव की तिथि (यदि आवश्यक हुआ): 17 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

6. मतगणना और नए अध्यक्ष घोषणा की तिथि (यदि जरूरत हुई): 19 अक्टूबर, 2022 (बुधवार) सुबह 10 बजे से।

सीडब्ल्यूसी ने 4 सितंबर को नई दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली और 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने और उसके बाद इसे जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया।

Tags: congress meetingcongress presidentcongress working committedelhi newspriyanka gandhirahul ganhiSonia Gandhi
Previous Post

भाजपा देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, इससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता: अखिलेश यादव

Next Post

CM ऑफिस ने जारी की Twin Tower के दोषी अफसरों की सूची, योगी ने दिये कार्रवाई के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Former DGP Mustafa's son Aqeel's revelations created a sensation.
क्राइम

पूर्व DGP का विवादों से पुराना रिश्ता, बेटे अकील के खुलासे ने मचाई सनसनी

21/10/2025
Mohammad Kalamuddin
Main Slider

बिहार चुनाव: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन के बाद गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

21/10/2025
Next Post
Twin Tower

CM ऑफिस ने जारी की Twin Tower के दोषी अफसरों की सूची, योगी ने दिये कार्रवाई के निर्देश

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, नोट कर लें सूतक टाइम

06/11/2022
चीन फिर अलापा पुराना राग China again struck the old rant

भारत-चीन विवाद सुलझाने में सक्षम, अमेरिका को ड्रैगन ने दूर रहने की दी नसीहत

03/09/2020
kokilaben

‘साथ निभाना साथिया 2’ की ‘कोकिलाबेन’ आजमा चुकी हैं कॉमेडी में लक

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version