Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ओएसडी पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है और कुछ समय बाद इसके पीछे की वजह समझ में आती है।

कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वह जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और फिलहाल कांग्रेस के एक सिपाही की तरह काम कर रहे हैं।

गंगा में किया दुग्धाभिषेक

हरीश रावत ने इससे पहले हरिद्वार में गंगा में दुग्धाभिषेक किया और मां गंगा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दिल्ली से देहरादून जाते समय उन्होंने हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

चारों सिद्धों में जताई आस्था

देहरादून में हरीश रावत ने बताया कि वह उत्तराखंड के चारों सिद्धों के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन चारों सिद्धों को प्रदेश का रक्षक माना जाता है और वह वहां जाकर नमन व पूजा-अर्चना करेंगे।

उन्होंने खुद को सनातन धर्मी बताते हुए कहा कि चारों सिद्धों के प्रति उनकी आस्था है और इसी आस्था के तहत वह उनके दर्शन करने जा रहे हैं।

पुल निर्माण पर सरकार से सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने मीठीबेरी में पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पुल का निर्माण अब तक हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से इस मामले में ध्यान देने की मांग की।

Exit mobile version