• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट दिखना जरूरी… खरगे-राहुल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया ये आग्रह

Writer D by Writer D
29/04/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Congress

Kharge-Rahul

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के कारण उपजी स्थिति पर विचार विमर्श के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सोमवार को लिखे अलग- अलग पत्र में कहा है कि यह वक्त देश की एकजुटता को प्रदर्शित करने का है इसलिए संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाकर यह कड़ा संदेश देना आवश्यक है कि देश संकट की घड़ी में एकजुट है। पार्टी ने दोनों पत्र मंगलवार को मीडिया के लिए जारी किए हैं।

श्री खरगे कहा “इस समय जब एकता और एकजुटता बहुत जरूरी है, विपक्ष का मानना ​​है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाना जरूरी है। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति का एक शक्तिशाली प्रदर्शन होगा। हमारी हार्दिक आशा है कि सत्र तदनुसार बुलाया जाएगा।”

भारत के सख्त रुख से पाक पीएम की बिगड़ी हालत, अस्पताल में एडमिट शाहबाज शरीफ

श्री गांधी ने लिखा “पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। इस नाजुक समय में देश को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट रहेंगे। विपक्ष का मानना ​​है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां इस हमले के खिलाफ जनप्रतिनिधि अपनी एकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर सकें।”

Tags: congressdelhi newspahalgam attackpm modi
Previous Post

भारत के सख्त रुख से पाक पीएम की बिगड़ी हालत, अस्पताल में एडमिट शाहबाज शरीफ

Next Post

कश्मीर घाटी में बड़े आतंकी हमले की आशंका, सरकार ने 48 रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल किए बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Next Post
Jaish-e-Mohammed terrorist killed in encounter

कश्मीर घाटी में बड़े आतंकी हमले की आशंका, सरकार ने 48 रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल किए बंद

यह भी पढ़ें

मेरे बच्चों के Instagram भी हैक कर रहे, सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या : प्रियंका

21/12/2021
Shot

खेत से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

09/08/2022
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा कब है, भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

23/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version