Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करें कांग्रेसी :  मोहसिन रजा

मोहसिन रजा Mohsin Raza

मोहसिन रजा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की प्रयागराज यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए।

मोहसिन रजा ने अमेठी जिला भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा जिन्हें जय श्रीराम के नारे से परहेज है, आज वह गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, देवी के मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका प्रयागराज गईं, यह अच्छी बात है। लेकिन वहीं उनके दादा का भी घर है और उन्हें वहां भी जाना चाहिए था। रजा ने कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रियंका मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज गयी थीं।

पांच हत्याकर रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रियंका गांधी पर तीखे हमले करते हुए रजा ने कहा कि प्रियंका किसानों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं उनके प्रति हमदर्दी दिखाती हैं लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने पति रॉबर्ट वाद्रा से किसानों की जमीन वापस दिलानी चाहिए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रजा ने कहा राहुल अमेठी को इटली का छोटा सा शहर समझते थे और वहां सैर करने जाते थे। उन्हें अमेठी के विकास से कोई लेना-देना नहीं था। आज अमेठी का तेजी से विकास हो रहा है।

Exit mobile version