• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोमती की कछार तक पहुंचा कांग्रेसियों का आक्रोश, दी पार्टी छोड़ने की धमकी

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के बनीकोडर ब्लॉक के गोमती नदी के कछार पर बसे ऊँचेपुरवा टांडा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारसनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से बागी नेता की बहू को टिकट निरस्त न करने का मुद्दा गरमाया।

टिकट निरस्त न करने को लेकर कार्यकर्ताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी के प्रति आक्रोश दिखा। कांग्रेसियों ने बड़े पैमाने में पार्टी छोड़ने की धमकी दी।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे पारसनाथ शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के बागी नेता राकेश वर्मा की भाभी चित्रा वर्मा का टिकट तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला को दरियाबाद से टिकट दिया जाए। बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर पार्टी ऐसा नहीं करती है तो व्यापक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी नीतियों के कारण ही पार्टी अब खात्मे की ओर है। एक समय में पूरे देश में सिक्का चलाने वाली कांग्रेस पार्टी आज हाशिए पर सिमट कर रह गई है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जो करना पड़े हम सब तैयार है। इसके लिए जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सामूहिक त्याग पत्र देंगे। बैठक में गैसराम यादव, दयाशंकर शुक्ला, परमात्मादीन, दयाशंकर रावत, राम कैलाश रावत, शिकाश अली, सलीम, आबिद अली, जाहिद अली, कामता प्रसाद यादव, राम सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में एक अन्य बैठक बनीकोडर ब्लॉक बड़ेला नारायणपुर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंन्द्र तिवारी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़े दुख का विषय है कि पार्टी जनता के दुख को क्या समझेगी जब वह अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दुख को नहीं समझ पा रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से मांग की कि वरिष्ठ नेता शिवशंकर शुक्ला को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया जाए।

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 61 में से 24 महिलाओं को दिया टिकट

अन्यथा की दशा में सभी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने पर विवश होंगे। हंगामी पार्टी में प्रियंका गांधी को वस्तुस्थिति से अवगत न कराये जाने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रभारी राजेश तिवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बैठक में उमाशंकर, मनोज कुमार, पट्टर, निर्मल कुमार, सुरेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बागेश्वर के कपकोट का किया दौरा

Next Post

अब्दुल्ला आजम बोले- शहर और स्वार प्रत्याशी मेरी हत्या करवा सकते हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post

अब्दुल्ला आजम बोले- शहर और स्वार प्रत्याशी मेरी हत्या करवा सकते हैं

यह भी पढ़ें

Kia मोटर्स

दिवाली से पहले Kia मोटर्स का धमाल, अक्टूबर में बना नया रिकॉर्ड

03/11/2020

‘गोपी बहू’ का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, देखकर फैंस के बड़ी धड़कनें

29/08/2021
Virender Sehwag

हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरे वीरेंद्र सहवाग, इस पार्टी के लिए की ‘बैटिंग’

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version